19 मई 2023 - 15:42
9 महीने की शिशु और 111 साल के बुज़ुर्ग, ईरानी हाजियों के कारवां का दिलचस्प नज़ारा

इस्लामी गणराज्य ईरान में हज पर जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। सऊदी अरब ने एलान किया है कि 21 मई से हाजियों का आगमन शुरू हो सकता है और इस साल 20 लाख से अधिक हाजी हज करेंगे।

इस साल ईरान से 87 हज़ार 550 हाजी हज के लिए जा रहे हैं। ईरानी हाजी 24 मई से सऊदी अरब पहुंचना शुरू कर देंगे।

ईरानी हाजी 570 कारवानों में जा रहे हैं और उनकी रवानगी के लिए अलग अलग शहरों में 21 एयरपोर्ट अपनी सेवाएं देंगे।

ईरानी हाजियों की एक ख़ास बात यह सामने आई कि कारवनों में सबसे कम उम्र हाजी 9 महीने की बच्ची है जो किरमान की रहने वाली है और सबसे बुज़ुर्ग हाजी 111 साल के हैं जो कुर्दिस्तान के रहने वाले हैं। ईरान से हज के लिए जाने वालों में 54 प्रतिशत महिलाएं।

ईरान के 12 प्रतिशत हाजी अहले सुन्नत हैं।

342/